जीतू का बयान, मैंने पटवारियों से अब तक माफी नहीं मांगी, खेद व्यक्त पर किया है री-ट्वीट

जीतू का बयान, मैंने पटवारियों से अब तक माफी नहीं मांगी, खेद व्यक्त पर किया है री-ट्वीट

जीतू का बयान, मैंने पटवारियों से अब तक माफी नहीं मांगी, खेद व्यक्त पर किया है री-ट्वीट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: October 6, 2019 6:55 am IST

इंदौर। पटवारी संघ ने मंत्री गोविंद सिंह से मुलाकात के बाद अपनी हड़ताल तो खत्म कर दी है। लेकिन उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने बयान जारी कर कहा है कि उन्होंने पटवारियों से माफी नहीं मांगी है। उनके मुताबिक विधानसभा में आई किसानों की शिकायतों के आधार पर कलेक्टर को निर्देशित किया था।

पढ़ें- लुटरों ने मंत्री के पीए को लूटा, आधा दर्जन लुटेरों ने देर रात दिया घटना को अंजाम

हालांकि पटवारी ने कहा है कि सभी पटवारी मेरे परिवार की तरह है। पटवारी ने कहा कि मैंने खेद व्यक्त किया था और उसी ट्वीट का आज फिर री-ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि उनके खुद के सरनेम में पटवारी है। हर महकमे में थोड़ी गलती तो होती है। यदि मैं भी कोई गलत काम करता हूं तो मुझे बताएं।

पढ़ें- पटवारियों की हड़ताल खत्म, राजस्व मंत्री से मुलाकात के बाद पटवारी सं…

बता दें पटवारी संघ ने मंत्री गोविंद सिंह से मुलाकात के बाद हड़ताल खत्म हो गई है। राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने बयान में कहा है कि किसानों के साथ पटवारी भी पूरी तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा है कि मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नही है, मेरी भावना गलत नहीं थी। मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट कर माफी मांग ली है। वहीं मंत्री जीतू पटवारी के खेद व्यक्त करने के बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है।

पढ़ें- सड़क हादसे में घायल पत्रकार की इलाज के दौरान मौत, दिल्ली में चल रहा…

हनी ट्रैप की हसीनाओं पर शिकंजा


लेखक के बारे में