मंत्री शिवकुमार डहरिया की फिसली जुबान, कह गए राहुल गांधी को बम से उड़ाया.. देखें वीडियो

मंत्री शिवकुमार डहरिया की फिसली जुबान, कह गए राहुल गांधी को बम से उड़ाया.. देखें वीडियो

मंत्री शिवकुमार डहरिया की फिसली जुबान, कह गए राहुल गांधी को बम से उड़ाया.. देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: March 6, 2019 5:23 am IST

आरंग। भूपेश सरकार के मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की जुबान उस वक्त फिसल गई जब वे अपनी ही पार्टी के बलिदान की गाथा गा रहे थे। मामला मंगलवार दोपहर का है। जब मंत्री डहरिया आरंग के विवाह वाटिका में किसानों को कर्ज माफ़ी का प्रमाण पत्र प्रदान करने पहुंचे थे। मंत्री डहरिया अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के गुणगान में इस कदर खो गए कि उन्होंने राजीव गांधी की जगह राहुल गांधी का नाम लेते हुए कह दिया कि राहुल गांधी को बम से उड़ा दिया गया था। 

देखें वीडियो-

पढ़ें-पाक एफ-16 पायलटों ने भारतीय विमानों पर 40-50 किमी की दूरी से दागे थे 4-5 मिसाइल

उनके शरीर के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए थे। फिर भी उनका परिवार देश सेवा में लगा हुआ है। मंत्री डहरिया के इस बयान पर वहां मौजूद हर शख्स हंसने लगा। हालांकि इसके तुरंत बाद मंत्री डहरिया को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने राहुल गांधी की जगह राजीव गांधी का नाम लेते हुए अपनी गलती सुधारने का प्रयास किया। लेकिन उनकी जुबान फिसलने का उनका ये विडियो अब तेजी से वॉयरल हो रहा है जो उस वक्त वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो का खूब मजाक बन रहा है। 


लेखक के बारे में