ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीती कोरोना से जंग, माता माधवी राजे का इलाज जारी, सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीती कोरोना से जंग, माता माधवी राजे का इलाज जारी, सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जीती कोरोना से जंग, माता माधवी राजे का इलाज जारी, सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 16, 2020 10:29 am IST

भोपाल: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना से जंग जीत ली है और उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। वहीं उनकी मां माधवी राजे सिंधिया का इलाज जारी है। इस बात की जानकारी सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी है।

Read More: इंग्लिश मीडियम स्कूल की तर्ज पर रायपुर में खुलेगा, मेयर एजाज ढेबर और जोन अध्यक्षों ने मंत्री चौबे से की मुलाकात

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा है कि देश और प्रदेश के लोकप्रिय नेता, हमारे अनुज ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौटे है, ये अत्यंत आनंद और प्रसन्नता का विषय है। उनकी माताजी, श्रीमंत राजमाता ग्वालियर के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो ऐसी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना।

Read More: प्रदेश में एक लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों की हुई वापसी, 1464 कारखानों में फिर शुरु हुआ काम,1.08 लाख श्रमिकों को मिला रोजगार

बता दें कि बीते दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। उन्हें बुखार और गले में खराश थी। इसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनका मां माधवी राजे सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शिनी राजे, बेटा महाआर्यमन और बेटी अनन्या राजे का कोरोना टेस्ट कराया गया था। ज्योतिरादित्य और उनकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद 9 जून को सिंधिया और उनकी मां को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More: विधानसभा और मंत्रालय तक पहुंचा टिड्डी दल, खदेड़ने में जुटा प्रशासनिक अमला

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"