सिंधिया समर्थक 8 पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया की भी घर वापसी

सिंधिया समर्थक 8 पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया की भी घर वापसी

सिंधिया समर्थक 8 पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया की भी घर वापसी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: July 2, 2020 4:32 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही सिंधिया समर्थक नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि गजराज सिंह यादव सहित 8 पूर्व विधायक, 15 महामंत्री, 13 प्रदेश सचिव और 9 कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ली है। इन सभी नेताओं को बीजेपी दफ्तर में सीएम शिवराज, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा ने सदस्यता दिलाई है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के भीतर मिले 72 नए मरीज

बता दें कि आज ही पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया की भाजपा में वापसी हुई है। इसके बाद सिंधिया समर्थक प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी, शाहवर आलम, गजराज सिंह यादव सहित 8 विधायकों ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है। इसके साथ ही सिंधिया समर्थक 15 महामंत्री 13 प्रदेश सचिव और 9 कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने भी भाजपा की सदस्यता ली है।

Read More: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के कई जिलों में आगामी 24 घंटे के भीतर हो सकती है मूसलाधार बारिश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"