‘कोविड योद्धा कल्याण योजना’ में संशोधन पर कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

'कोविड योद्धा कल्याण योजना' में संशोधन पर कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

‘कोविड योद्धा कल्याण योजना’ में संशोधन पर कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: September 23, 2020 9:41 am IST

भोपाल: आगामी दिनों में प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी लगातार अगल-अलग मुद्दों को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कोविड योद्धा कल्याण योजना में संशोधन किए जाने को लेकर सरकार पर करारा प्रहार किया है।

Read more: MSME मंत्री ने कहा, ‘कोरोना समस्या नहीं ​बल्कि हमारे लिए बड़ी अपॉर्चुनिटी है, प्रदेश में जल्द पैदा होंगे रोजगार के साधन

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि इस कोरोना महामारी में हमारे डॉक्टर्स, नर्स, विशेषज्ञ, आशा- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सफ़ाई कर्मी, पेरामेडिकल स्टाफ़, स्वास्थ्य कर्मी बड़ी संख्या में फ़ील्ड में जुटे होकर अपनी जान जोखिम में डाल कोरोना योद्धा की तरह रात-दिन काम कर रहे है।

Read More: अभिनेत्री के आरोपों के बाद निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

एक तरफ़ देश के अन्य राज्य कोरोना योद्धाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने को लेकर काम कर रहे है , उनके लिये कई प्रावधान कर रहे है लेकिन दूसरी तरफ़ प्रदेश में शिवराज सरकार में कोरोना वारियर्स को हतोत्साहित करने का काम किया जा रहा है, वो भी ऐसे समय जब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आँकड़ो भयावह होते जा रहे है। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि इन संशोधनो को तत्काल निरस्त किया जावे और पूर्व की भाँति ही सारे कोरोना वारियर्स को इस योजना का लाभ मिलता रहे।

Read More: ‘ससपा’ के पदाधिकारियों ने भाजपा में विलय से किया इनकार, कल सीएम ने ट्वीट कर दी थी जानकारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"