आज कमलनाथ कैबिनेट की बैठक, इन अहम प्रस्ताओं पर चर्चा के बाद लग सकती है मंत्रिमंडल की मुहर
आज कमलनाथ कैबिनेट की बैठक, इन अहम प्रस्ताओं पर चर्चा के बाद लग सकती है मंत्रिमंडल की मुहर
भोपाल: सूबे के मुखिया कमलनाथ ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 10:00 बजे से विधानसभा भवन में आयोजित की गई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में एससी एसटी आरक्षण संशोधन विधेयक, स्वेच्छानुदान की राशि बढ़ाने और उद्यानिकी नीति सहित कई अहम प्रस्ताओं पर चर्चा की जाएगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 16 और 17 जनवरी को बुलाया गया है। इसमें राज्य विधानसभाओं एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के आरक्षण को 10 साल के लिए आगे बढ़ाने वाले विधेयक का अनुमोदन किया जाएगा।
इन अहम प्रस्ताओं पर आज हो सकती है चर्चा
-
ST-SC आरक्षण को 10 साल बढ़ाने संबंधी विधेयक के अनुमोदन पर चर्चा
-
स्वेच्छानुदान 100 करोड़ से बढ़कर होगा 150 करोड़ करने के प्रस्ताव पर चर्चा
-
उद्यानिकी नीति में बदलाव पर चर्चा

Facebook


