दूसरे के खाते में धान खपाने युवक ने कटवाया था टोकन, अचानक आ धमके तहसीलदार, ऋण पुस्तिका छोड़कर हुआ फरार

दूसरे के खाते में धान खपाने युवक ने कटवाया था टोकन, अचानक आ धमके तहसीलदार, ऋण पुस्तिका छोड़कर हुआ फरार

दूसरे के खाते में धान खपाने युवक ने कटवाया था टोकन, अचानक आ धमके तहसीलदार, ऋण पुस्तिका छोड़कर हुआ फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: December 15, 2019 1:44 am IST

कसडोल: धान खरीदी शुरू होने से पहले ही बिचौलिए और कोचिए समर्थन मूल्य पर धान खपाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। इसी के चलते वे लगातार किसानों के खाते में अपना धान खपाने के लिए धान खरीदी केंद्र तक पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बया धान खरीदी केंद्र में देखने को मिली, जहां एक व्यक्ति दूसरे में खाते में अपना धान खपाने के लिए टोकन कटवा रहा था, लेकिन पूछताछ के दौरान व्यक्ति की पोल खुल गई। इसके बाद युवक किसानों का ऋण पुस्तिका छोड़ फरार हो गया।

Read More: Watch Video: पर्यटकों की थम गई सांसें, जब जंगल सफारी में बाघों ने घेर लिया बस को, मची अफरातफरी

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर कसडोल तहसीलदार सिन्हा ने शनिवार को बया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि धान खरीदी केंद्र में चेचरापाली निवासी निरजंन लाल पटेल, हीरालाल गोंड़ के नाम से 1.590 हेक्टेयर कृषि भूमि का टोकन कटवाया गया था। किसान से पूछताछ पर उसने बताया कि उसने किसी आदिवासी जमीन का क्रय किया है। लेकिन आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा पाने के कारण उसकी ऋण पुस्तिका जब्त कर ली गई।

Read More: अवैध धान परिवहन रोकने बड़ी कार्रवाई : अब तक 2438 प्रकरण दर्ज, मुख्य सचिव ने धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ऐसा ही मामला गोलाझार धान खरीदी केंद्र में भी देखने को मिला। यहां सूरज अग्रवाल नाम के व्यापारी ने जगदीश गोंड़ के नाम से 200 बोरी का टोकन कटावाया था। साथ ही एक अन्य किसान देवधर नायक के घर से भी 88 कट्टा बोरी धान जगदीश गोंड़ के घर में लाया गया था। पूछताछ में सही जानकारी नहीं मिलने पर ट्रेैक्टर सहित अवैध धान को जब्त कर लिया गया और राजादेवरी थाने सुपुर्द कर दिया गया।

Read More: आज धरसींवा प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, मनवा कुर्मी समाज अधिवेशन में होंगे शामिल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"