मंत्री कवासी लखमा का रोचक अंदाज, नजर आए गाते-बजाते और नाचते, देखिए

मंत्री कवासी लखमा का रोचक अंदाज, नजर आए गाते-बजाते और नाचते, देखिए

मंत्री कवासी लखमा का रोचक अंदाज, नजर आए गाते-बजाते और नाचते, देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 16, 2019 3:10 pm IST

दोरनापाल। अपनी बेबाक बोली के कारण पहचाने जाने वाले आबकारी मंत्री कवासी लखमा का ये अंदाज़ शायद ही आपने देखा होगा। दरअसल मंत्री कवासी लखमा अपने एक मेले में पहुंचे हुए थे। मेला भी वहां आयोजित था जहां से मंत्री कवासी लखमा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बतौर सरपंच की थी।

मंत्री कवासी लखमा सुकमा ज़िले के सोनाकुकानार के मेले मे पहुंचे थे, यहां लोगों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान लोगों ने मंत्री कवासी लखमा को भी आमंत्रित किया तो फिर क्या था, मंत्रीजी भी आम लोगों की मांग पर बाजा बजाते हुए नाचने लगे।

यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन, डॉक्टरों ने कहा- मृत अवस्था में ही लाए गए थे 

बता दें कि मंत्री कवासी लखमा ने इसी सोनाकुकानार गांव से ही अपनी राजनीति की शुरूआत की थी। वे पहले वार्ड पंच और फिर यहीं के सरपंच भी बने थे। मंत्री कवासी लखमा के इस रूप को देखने मेले मे हज़ारों की संख्या मे लोग भी वहां पहुंच गए और मंत्री कवासी लखमा का अभिवादन किया ।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/VBjrU3raN8E” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

 


लेखक के बारे में