छत्तीसगढ़ के किसानों को रोका गया हरियाणा बॉर्डर पर, किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे दिल्ली

छत्तीसगढ़ के किसानों को रोका गया हरियाणा बॉर्डर पर, किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे दिल्ली

छत्तीसगढ़ के किसानों को रोका गया हरियाणा बॉर्डर पर, किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे दिल्ली
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: January 9, 2021 11:36 am IST

रायपुरः किसान आंदोलन का हिस्सा बनने दिल्ली जा रहे छत्तीसगढ़ के किसानों को हरियाणा बॉर्डर पर रोक दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के किसान 7 जनवरी को राजधानी रायपुर से रवाना हुए थे और आज वे हरियाणा बॉर्डर पहुंचे हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में 99 केंद्रों के साथ वैक्सीनेशन की होगी शुरुआत, केंद्र से आई लिस्ट के अनुसार लगेगी कोरोना वैक्सीन

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से जुड़े संगठनों की बीते दिनों बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य में किसान आंदोलन को मजबूत करने रणनीति बनाई है। वहीं, किसान ने तय किया है कि 8 जनवरी से प्रदेशव्यापी खेती बचाओ यात्रा निकालेंगे।

Read More: 2 सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए 104 एमओयू, 42 हजार करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित, 64 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

बता दें कि मोदी सरकार के कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के किसान पिछले 40 दिनों से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। हालांकि मसले का हल निकालने के लिए सरकार और किसानों के बीच बैठकें हो रही है, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है। जहां एक ओर किसान कृषि कानून की मांग पर अड़े हुए हैं तो सरकार भी सांशोधन की बात पर अड़ी हुई है।

Read More: जब गांव की महिलाओं ने कहा आपको सब्जी खिलाएंगे..मंत्री डहरिया भी मुस्कुराए और मान ली बात, सीईओ को फोन लगाकर पूरी की ग्रामीणों की मांग

 
 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"