गुढ़ियारी इलाके में चाकूबाजी, बदमाश ने नाबालिग के हाथ, पैर, पीठ और जांघ पर किया हमला, उपचार के दौरान मौत

गुढ़ियारी इलाके में चाकूबाजी, बदमाश ने नाबालिग के हाथ, पैर, पीठ और जांघ पर किया हमला, उपचार के दौरान मौत

गुढ़ियारी इलाके में चाकूबाजी, बदमाश ने नाबालिग के हाथ, पैर, पीठ और जांघ पर किया हमला, उपचार के दौरान मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: March 15, 2021 4:25 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना चाकूबाजी, चोरी, लूट, हत्या और रेप जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि गुढ़ियारी इलाके में बदमाश युवक ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला किया है, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि आरोपियों ने नाबालिग के हाथ,पैर,पीठ और जांघ पर हमला किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में मिले इतने नए मरीज, 7 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां रामनगर में बदमाश युवक ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से घायल नाबालिग को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरन मौत हो गई। बताया गया कि आरोपी युवक ने पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है।

Read More: यहां एक सप्ताह के लिए कड़ा लॉकडाउन लागू, पहले दिन सैंकड़ों लोगों पर जुर्माना

बता दें कि रविवार को भी राजातालाब इलाके से चाकूबाजी की घटना सामने आई थी, जहां दो आरोपियों ने एक युवक को चाकू मार दिया था। घायल युवक का उपचार जारी है।

Read More: सोने की कीमतों में 12214 रुपए की गिरावट, जानिए आज क्या है 24 Gold का प्रति 10 ग्राम भाव

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"