कोरोना मरीज मिलने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर कंटेनमेंट जोन घोषित, प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

कोरोना मरीज मिलने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर कंटेनमेंट जोन घोषित, प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

कोरोना मरीज मिलने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर कंटेनमेंट जोन घोषित, प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 14, 2020 2:38 pm IST

कोंडागांव: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ ही कोरोना संक्रमितों के मौत के आंकड़ों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि कोंडागांव कलेक्ट्रट परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के बाद यहां बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि आज कोंडागांव में 3 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी है।

Read More: संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर भाजपा ने कसा तंज, मध्यप्रदेश और राजस्थान से घबरा कर हड़बड़ी में करवाया गया शपथ ग्रहण

ज्ञात हो कि प्रदेश में आज कुल 39 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से सुकमा से 18 कोंडागांव से 3, रायपुर से 14, धमतरी से 1 और सरगुजा से 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : बीमा का लाभ लेने की अंतिम तारीख 15 जुलाई, जानिए किसे मिलेगा लाभ

आज मिले नए कोरोना मरीजों के साथ प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4304 हो गई है। इनमें से 3202 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 1083 संक्रमितों का उपचार जारी है। वहीं आज हुई एक और मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है।

Read More: अल्पमत में गहलोत सरकार? पायलट को पद से हटाने के बाद 59 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, पाली जिला अध्यक्ष ने भी कहा अलविदा कांग्रेस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"