सांसद ज्योत्सना महंत ने पीएम रिलीफ फंड में सांसद निधि से दिया 1 करोड़ रुपए, पहले ही दे चुकीं हैं एक माह की सैलरी

सांसद ज्योत्सना महंत ने पीएम रिलीफ फंड में सांसद निधि से दिया 1 करोड़ रुपए, पहले ही दे चुकीं हैं एक माह की सैलरी

सांसद ज्योत्सना महंत ने पीएम रिलीफ फंड में सांसद निधि से दिया 1 करोड़ रुपए, पहले ही दे चुकीं हैं एक माह की सैलरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 30, 2020 4:17 pm IST

कोरबा: सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने covid 19 जैसी वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए अपने सांसद निधी से 1,00,000,00 एक करोड़ रुपए पीएम रिलीफ फंड में जारी किया है, साथ ही कोरबा लोकसभा के तीन जिले कोरबा, कोरिया, पेंड्रा गौरेला मरवाही के लिए 25-25-25 लाख रुपए कोरोना जांच उपकरण पीपीई किट एवं अन्य बचाव सामाग्री हेतु प्रदान की, तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है, बतादें की इसके पूर्व भी कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने अपने एक माह के वेतन 1,85000 रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कर चुकी है।

Read More: सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना वायरस महामारी से बचने का गुरूमंत्र, जनता से मिल रहा सहयोग सराहनीय- सीएम बघेल

कोरबा सांसद श्रीमति ज्योत्ससना चरणदास महंत ने कोरबा लोकसभा के कोरबा, कोरिया, पेंड्रा गौरेला मरवाही के जिलाधीशों को अलग अलग पत्र लिखकर उनके द्वारा लिए गये निर्णयों से अवगत भी कराया है। WHO के द्वारा जारी covid 19 कोरोना को महामारी की संज्ञा देने पश्चात से ही वे लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र जिलाधीश एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो से सतत संपर्क रखते हुए पल पल की जानकारी ले रही है और हरसंभव क्षेत्र की जनता, विशेषकर गरीब, मजदूर जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता कराने एवं अन्य मदद करने का प्रयास कर रही है तथा निर्देश जारी कर रही है।

Read More: कोटा में करीब 40 हजार छात्र हॉस्टलों में, अब तक नही है एक भी संक्रमित, लॉकडाउन में बढ़ गई पढ़ने की अवधि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"