KTU की क्लर्क हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, KYC अपडेट करने के नाम पर लगाया 2 लाख 40 हजार रुपए का चूना

KTU की क्लर्क हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, KYC अपडेट करने के नाम पर लगाया 2 लाख 40 हजार रुपए का चूना

KTU की क्लर्क हुई ऑनलाइन ठगी की शिकार, KYC अपडेट करने के नाम पर लगाया 2 लाख 40 हजार रुपए का चूना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 30, 2021 6:21 pm IST

रायपुर: सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद ऑनलाइन ठगी के मामलों में कमी नहीं आ रही है। लगातार साइबर ठग लोगोें को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर के पत्रकारिता विश्वविद्यालय से सामने आया है, जहां विश्वविद्यालय की महिला क्लर्क ठगी की शिकार हुई है। बताया जा रहा कि आरोपियों ने क्लर्क को 2 लाख 40 हजार रुपए का चूना लगाया है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल 31 को करेंगे वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ, सोशल मीडिया पर देख सकेंगे लोग

मिली जानकारी के अनुसार मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जहां कुशाभाऊ ठाकरे विवि की क्लर्क नीति ताम्रकार को आरोपियों ने फोनकर सिम ब्लॉक होने की बात कही और KYC अपडेट करवाने की नसीहत दी। इसके बाद फोन करने वाले शख्स ने नीति ताम्रकार को एक एप्लीकेशन डाउनलोड करने की बात कही, जिसके बाद आरोपी ने एप के जरिए उनके खाते से 2 लाख 40 हजार पार कर दिए।

Read More: छत्तीसगढ़: किसानों को 3 वर्षों तक मिलेगी प्रति एकड़ 10-10 हजार की राशि, 1 जून से शुरु हो रही ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना’, देखें डिटेल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"