स्कूल परिसर में 6 साल की मासूम से रेप मामले में गिरफ्तार हुए केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य

स्कूल परिसर में 6 साल की मासूम से रेप मामले में गिरफ्तार हुए केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य

स्कूल परिसर में 6 साल की मासूम से रेप मामले में गिरफ्तार हुए केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: August 30, 2019 2:27 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि खमतराई पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 के प्राचार्य को रेप मामले को लेकर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय विद्यालस परिसर में बीते दिनों 6 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया था। मामले में प्राचार्य ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। हालांकि ताजा जानकारी मिलने तक बताया जा रहा है कि उन्हें कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

Read More: कॉलोनी का ले आउट पास करने बाबू ने मांगे थे एक लाख रूपए, ACB की टीम रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

बताया जा रहा है कि बीते दिनों केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में दरिंदे ने 6 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया था। मामले की जानकारी होने के बाद भी यहां के प्राचार्य बीएस अहिरवार ने पुलिस को सूचना देने में कोताही बरती थी। इसी आरोप में पुलिस प्राचार्य बीएस को गिरफ्तार किया था।

Read More: PCC चीफ के लिए घमासान के बीच कांग्रेस ने अशोक चौहाण को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"