महिला ने लेडी TI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- सास की हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगे तीन लाख

महिला ने लेडी TI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- सास की हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगे तीन लाख

महिला ने लेडी TI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- सास की हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगे तीन लाख
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 17, 2020 2:04 am IST

बिलासपुर: महिला की मौत के मामले में उसकी बहू से तीन लाख रुपए की डिमांड करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला एसआई पर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसपी से की है। बताया जा रहा है, मामला डीजीपी तक पहुंच गया है और अब डीजीपी ने एसपी को इसके जांच के निर्देश दे दिए हैं।

Read More: राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के प्रशासक अशोक सिंह को कैबिनेट मंत्री का दर्जा, आदेश जारी

दरअसल सरकंडा के लोधीपारा निवासी ललिता कौशिक ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब पांच माह पहले उसकी सास बेगम बाई ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सरकंडा पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान मोहल्लेवासियों का बयान दर्ज किया गया था, जिसमें आत्महत्या का मामला सामने आया था।

Read More: देश में जल्द शुरु हो सकती है क्रांति, अजीत जोगी का केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा बयान

ललिता का आरोप है कि इस घटना के पांच माह बाद मामले की जांच अधिकारी एसआई गायत्री सिन्हा ने 10 जनवरी को उसे कॉल किया और बताया कि सास की आत्महत्या के मामले में उसके खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। दूसरे दिन महिला अपने पिता सहित अन्य लोगों के साथ सरकंडा थाने पहुंची। थाने में मौजूद गायत्री सिन्हा ने उसके खिलाफ साक्ष्य होने की बात कहकर तीन लाख रुपए की मांग की। लेकिन रकम नहीं देने पर उसे डराया धमकाया गया। इससे महिला भयभीत हो गई। रकम नहीं होने पर उसे मोहलत भी दी गई। अंतत: परेशान महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की है।

Read More: जीतू सोनी मामले में टीआई, एसआई समेत 4 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, युवती की खुदकुशी का मामला लटकाने का है आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"