आरक्षक के खिलाफ प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने दर्ज कराया FIR, लगाया ये गंभीर आरोप

आरक्षक के खिलाफ प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने दर्ज कराया FIR, लगाया ये गंभीर आरोप

आरक्षक के खिलाफ प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने दर्ज कराया FIR, लगाया ये गंभीर आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: April 12, 2020 3:48 pm IST

जांजगीर: जिले के जैजैपुर थाने से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, दरअसल डभरा थाने के आरक्षक के खिलाफ प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका ने एफआईआर दर्ज करवाया है। शिक्षिका ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आरक्षक उसे फेसबुक पर न चाहते हुए भी मैसेज करता हैं। मामले को लेकर शिक्षिका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More; Fake News पर लगाम लगाने Whatsapp ने किया बढ़ा बदलाव, एक से अधिक लोगों को फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे मैसेज

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक संजीव राठौर डभरा थाने में पदस्थ है। संजीव की बीते दिनों फेसबुक पर एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका से दोस्ती हुई थी। इसके बाद से आरक्षक संजीव, शिक्षिका को लगातार मैसेज भेजने लगा और बात करने के लिए मजबूर करने लगा। शिक्षिका का कहना है कि उसने पहले संजीव को समझाइश दी थी, लेकिन वह नहीं माना। अपत्ति जताने के बाद भी वह लगातार मैसेज करता था। अंतत: परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में अब 21 एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"