Latest sex racket news 2021: आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में नाबालिगों से जिस्मफरोशी करवाती थी महिला, खुद की बेटी से भी करवाती थी देह व्यापार का धंधा
Latest sex racket news 2021: आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में नाबालिगों से जिस्मफरोशी करवाती थी महिला, खुद की बेटी से भी करवाती थी देह व्यापार का धंधा
Latest sex racket news 2021
भिलाई : दुर्ग पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार फिर भिलाई से सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में नाबालिगों से जिस्मफरोशी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि महिला ने खुद की बेटी को भी नहीं छोड़ा और उसे भी जिस्मफरोशी के बाजार में उतार दिया। फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Read More: निगम मंडल की तीसरी सूची जारी, बालम चक्रधारी, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष.. देखिए पूरी लिस्ट
मिली जानकारी के अनुसार छावनी थाना पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि इलाके की एक महिला आर्केस्ट्रा डांस के आड़ में नाबालिग से देहव्यापार करवाती है। मामले की सूचना के आधार पर ही पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर देह व्यापार कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More: छत्तीसगढ़: दुकानों के बंद होने के समय में किया गया बदलाव, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
बता दें कि 11 जुलाई को भी पुलिस ने नेहरू नगर सुपेला में सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। पुलिस ने यहां से सेक्स रैकेट चलाने वाले दलाल और 2 युवतियों को गिरफ़्तार किया था।
Read More: ATM उगलेगा अनाज.. 5 मिनट में 70 किलो मिलेगा राशन.. देश का पहला राशन एटीएम

Facebook


