नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बोले- आने वाले चुनाव में वह अपनी गलती सुधारेंगे, वैचारिक स्तर पर कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बोले- आने वाले चुनाव में वह अपनी गलती सुधारेंगे, वैचारिक स्तर पर कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित
रायपुर। बीजेपी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया। शिविर में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेताप्रतिपक्ष मौजूद रहे। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता औऱ पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
Read More News: सात साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में छात्र गिरफ्तार, फुसलाकर ले गया था अपने घर
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के संबोधन के बाद नेता प्रतिपक्ष ने भी अपने विचार प्रगट किए। प्रदेश सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को महसूस होने लगा है कि उनसे गलती हो गई है। आने वाले चुनाव में वह अपनी गलती सुधारेंगे।
Read More News: BJP का 3 दिवसीय अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर शुरू, पूर्व सीएम ने किया शुभारंभ
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि बीजेपी कैडर बेस्ट पार्टी है, हम वैचारिक स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हैं। ऐसे छोटे-छोटे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से हम पूरे देश में पहुंचाने में सफल हुए हैं। यह कोशिश आगे भी जारी रखेंगे। बता दें कि तीन दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में बारी-बारी से पार्टी के आला नेता अपने विचार प्रगट करेंगे। प्रदेश भर के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
Read More News: आज नगर निगम की सामान्य सभा में 30 प्रस्तावों पर होगी चर्चा, 1 घंटा का होगा प्रश्नकाल, बीजेपी कर सकती है हंगामा

Facebook


