लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने तैयार की वकीलों की एक पैनल

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने तैयार की वकीलों की एक पैनल

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने तैयार की वकीलों की एक पैनल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 30, 2019 2:32 am IST

जबलपुर। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ग्राउंड वर्किंग के साथ जहां हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। तो वही आचार संहिता के मामलों को लेकर भी बीजेपी बेहद संजीदा नजर आ रही है। और यही वजह है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जबलपुर सहित प्रदेश की हर विधान सभा में वकीलों का एक पैनल तैयार किया है। 

ये भी पढ़ें:दूसरे चरण में 8 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन वापस, तीन लोकसभा सीट में 36 उम्मीदवार

बता दें कि, हर पैनल में पांच-पांच वकीलों को शामिल किया गया है। जो मंत्रियों, विधायकों से लेकर कार्यकार्ताओं के प्रचार पर नजर रखेगें, कि कहीं कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं कर रहा है, और यदि कहीं भी आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आता है तो तत्काल प्रभाव से उस विधान सभा का पैनल सोशल नेट्वर्किंग साइट्स के जरिये उस मामले को पार्टी हाईकमान के पास भेजेगा।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची, दो राज्यों के तीन प्रत्याशियों के नाम 

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने वकीलों के पैनल को जबलपुर में कमलनाथ सरकार के सामाजिक न्याय मंत्री लखन घंघोरिया के पूर्व विधान सभा और वित्त मंत्री तरुण भानोट के पश्चिम विधान सभा क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय रहने के लिए कहा गया है।


लेखक के बारे में