लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी-कांग्रेस की चुनावी तैयारियां हुई तेज
लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी-कांग्रेस की चुनावी तैयारियां हुई तेज
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हे लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही पचौरी अब लोकसभा चुनाव की मॉनिटरिंग करेंगे।
ये भी पढ़ें:रेणुका सिंह आज दाखिल करेंगी नामांकन, पूर्व सीएम रमन सिंह रहेंगे मौजूद
वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भोपाल में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन करेंगे। वहीं बीजेपी ने भी चुनाव को लेकर प्रचार तेज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज श्योपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। मुरैना से बीजेपी के उम्मीदवार तोमर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और जीत को लेकर रणनीति बनाएंगे।
ये भी पढ़ें:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से आज दाखिल करेंगे नामांकन
इधर भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज नरेला और गोविन्दपुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे, और जीत को लेकर रणनीति बनाएंगे। उधर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दिल्ली दौरे पर है। जहां वे लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे।

Facebook


