लोकसभा चुनाव 2019: ‘कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल की चारों सीटों पर जीतने का किया दावा’

लोकसभा चुनाव 2019: 'कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल की चारों सीटों पर जीतने का किया दावा'

लोकसभा चुनाव 2019: ‘कांग्रेस ने ग्वालियर-चंबल की चारों सीटों पर जीतने का किया दावा’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: March 29, 2019 4:40 am IST

ग्वालियर। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में बीजेपी ने ग्वालियर चंबल अंचल की चार में तीन सीटों पर कब्जा जमाया था। 2014 में देश भर में मोदी लहर के चलते मध्य प्रदेश में 29 में से 27 सीटों पर बीजेपी ने दर्ज की थी। लेकिन 2019 के आम चुनाव की तस्वीरें चंबल की बदलती हुई दिख रही है। लिहाजा इसका फैसला तो 23 मई को होगा।

ये भी पढ़ें:बडगाम एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, सेना ने 48 घंटे में 6 दहशतगर्दों को कराया जन्नत की सैर

बता दें कि, मुरैना में बीजेपी से अनूप मिश्रा 1 लाख 32 हजार वोट से जीते, तो वहीं भिंड में बीजेपी के भागीरथ प्रसाद ने 1 लाख 59 हजार वोट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर ने 29 हजार वोट से बीजेपी को जीत दिलाई। उस दौर बीजेपी के पास इन तीनों लोकसभा क्षेत्र में 24 में से 17 विधानसभा सीटें थीं। जबकि 5 सीटे कांग्रेस की झोली में थी।

ये भी पढ़ें:हाईवे पर हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

अब अगर बात बात करें 2018 विधानसभा चुनाव की तो इसमें बीजेपी को सीट और वोट के लिहाज से इन तीनों लोकसभा में भारी घाटा हुआ है। इस बार बीजेपी के पास कुल चार सीटें बची है। जबकि कांग्रेस के पास 19 सीटें हो चुकी है। वहीं वोट के लिहाज से देखे तो कांग्रेस को मुरैना में 1 लाख 26 हजार वोट, भिंड में 99 हजार वोट और ग्वालियर में 1 लाख 33 वोटो का फायदा हुआ। ऐसे में कांग्रेस का दावा है कि इस बार लोकसभा में ग्वालियर-चंबल की चारों सीटों पर बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा। वहीं बीजेपी का कहना है कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के मुद्दे अलग होते है। इसके साथ ही बीजेपी ने कहा है कि, फिर से पीएम नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।


लेखक के बारे में