दो बैंक अधिकारियों को 5-5 साल कारावास, बेच दी थी गिरवी रखी किसानों की जमीन

दो बैंक अधिकारियों को 5-5 साल कारावास, बेच दी थी गिरवी रखी किसानों की जमीन

दो बैंक अधिकारियों को 5-5 साल कारावास, बेच दी थी गिरवी रखी किसानों की जमीन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: November 12, 2019 2:01 am IST

भोपाल: लोकायुक्त की विशेष अदालत ने भूमि विकास बैंक के दो अधिकारियों को 5-5 साल की सजा सुनाई है। लोकायुक्त ने दोनों अधिकारियों को किसानों से धोखाधड़ी के मामले में दोषी पाए जाने के बाद सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों ने बैं​क में गिरवी रखी किसानों की जमीन को बेच दिया था। मामले में संज्ञान लेते हुए लोकायुक्त ने दोनो अधिकारियों के खिलाफ जांच की, जिसके बाद दोनों को दोषी पाए जाने पर 5-5 साल की सजा सुनाई गई थी।

Read More: आज बिलासपुर दौरे पर सीएम भूपेश बघेल, कुर्मी महासभा और गुरुनानक जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल

मिली जानकारी के अनुसार किसानों ने अपनी जमीन भूमि विकास बैंक में गिरवी रखकर पैसे लिए थे। जमीन के कागजात बैंक में जमा थे। इसी बीच बैंक के दो अधिकारियों ने किसानां की जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच कर पैसे गबन कर गए। मामले की जानकारी होने पर किसानों ने लोकायुक्त से शिकायत की। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच की। जांच के दौरान दोनों अधिकारी दोषी पाए गए।

Read More: देश छोड़ने के आदेश पर हाईकोर्ट का स्टे, पाकिस्तान की रिहाना चाहती है भारत की नागरिकता


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"