महासमुंद जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

महासमुंद जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

महासमुंद जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: January 4, 2021 10:49 am IST

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि महासमुंद जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चन्द्राकर का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कोरोना संक्रमित थे, जिसके बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था। सेामवार को भागीरथी चन्द्राकर का उपचार के दौरान निधन हो गया।

Read More: शिवराज कैबिनेट में जबलपुर की उपेक्षा पर सियासत तेज, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा- परकटे परिंदों की तरह हो गई भाजपा विधायकों की स्थिति

गौरतलब है कि रविवार रात प्रदेश के एक डीएसपी की भी कोरोना से मौत हो गई थी। PHQ के फोरेंसिक डिपार्टमेंट में पदस्थ DSP सुनील शर्मा की रविवार को कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। बताया गया कि सुनील शर्मा का एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था, वहीं, रविवार उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से डीएसपी की पहली मौत है।

Read More: हथियार छोड़ें तो नक्सलियों से किसी भी मंच पर बातचीत के लिए तैयार : CM भूपेश बघेल, पीएम को इस बात के लिए दिया धन्यवाद

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"