Facebook पर लाइव आकर पत्नी के साथ करता था अश्लील हरकत, चंद दिनों के भीतर कमा लिए लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा

Facebook पर लाइव आकर पत्नी के साथ करता था अश्लील हरकत, चंद दिनों के भीतर कमा लिए लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा

Facebook पर लाइव आकर पत्नी के साथ करता था अश्लील हरकत, चंद दिनों के भीतर कमा लिए लाखों रुपए, ऐसे हुआ खुलासा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: October 26, 2020 10:55 am IST

विदिशा: जिले से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल पुलिस ने एक ऐसे श्ख्स को गिरफ्तार किया है, जो फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पत्नी के साथ सेक्स करता था। और भी हैरान करने वाली बात ये है कि ऐसे घिनौने कृत्य करके युवक ने लाखों रुपए कमाए हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी युवक की पत्नी ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Read More: कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा के विशेष सत्र पर होगी चर्चा, इधर BJP बोली- सरकार को घेरने की रणनीति बनी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक महज 24 साल का है और उसने पढ़ाई भी 10वीं कक्षा तक ही की है। लेकिन आरोपी की तकनीकी ज्ञान अच्छी है, इसी बात का गलत इस्तेमाल कर पैसे कमा रहा था। बताया गया कि उसने ऐप्स पर एक डीपी लगाई थी, जो भी इसे लाइक करता था उसे मेन्यू के साथ एक मैसेज भेजा जाता था। डेमो के लिए 100 रुपए लेता था और अलग-अलग क्लिप के लिए 500,700 से लेकर 1000 रुपए तक चार्ज किया जाता था। फेसलेस और चेहरा दिखाते हुए लाइव स्ट्रीमिंग के लिए चार्ज अलग था।

Read More: कैलाश विजयवर्गीय ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- और लोग बीजेपी में आने को आतुर हैं

बताया गया कि उसकी कमाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 28 अगस्त को खोले गए उसके एक बैंक अकाउंट में 6 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है।हम मानते हैं कि वह प्रतिदिन 3 से 4 हजार रुपए की कमाई कर रहा था।

Read More: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दिल्ली पुलिस का सब – इंस्पेक्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"