लॉकडाउन के दौरान रद्द हुई शादी, वापस नहीं मिलेगा एडवांस, टेंट वालों ने बढ़ाई शादी करने वालों की चिंता

लॉकडाउन के दौरान रद्द हुई शादी, वापस नहीं मिलेगा एडवांस, टेंट वालों ने बढ़ाई शादी करने वालों की चिंता

लॉकडाउन के दौरान रद्द हुई शादी, वापस नहीं मिलेगा एडवांस, टेंट वालों ने बढ़ाई शादी करने वालों की चिंता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: June 5, 2021 11:54 am IST

उज्जैन: मध्यप्रदेश टेंट एसोसिएशन ने लॉकडाउन के दौरान कैंसिल हुई शादियों का एडवांस वापस करने से मना कर दिया है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने वैवाहिक कार्यक्रम की एडवांस राशि वापस करने का आदेश जारी किया था, जिसे लेकर जिला प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम पर बैठक बुलाई थी। बैठक में शामिल हुए टेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन के आदेश को मानने से मना कर दिया है।

Read More: बच्चों को जल्द मिल सकती है कोरोना वैक्सीन, जानिए कब से मिलने लगेंगे.. सरकार ने दिए हैं संकेत

मध्य प्रदेश टेंट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आशीष मल्होत्रा का कहना है कि प्रशासन अपनी मनमानी करते हुए दबाव बनाकर आदेश का पालन कराने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में प्रशासन हमें आत्महत्या की अनुमति दे, क्योंकि हमारे पीछे भी बड़ी जिम्मेदारियां हैं, जिसमें बिजली का बिल, नगर निगम, EMI और काम कर रहे कर्मचारियों की सैलरी, जो हमें समय-समय पर जमा करनी है। वहीं SDM नरेंद्र सूर्यवंशी ने आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Read More: एक साल आगे टल गई शादी, तो ‘पप्पू’ ने कर ली खुदकुशी, होने वाली पत्नी ने बंद कर दिया था बात करना


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"