Titan Share Target Price: निवेशकों को मिलेगा बंपर मुनाफा! 1007% रिटर्न देने वाले टाटा स्टॉक पर एक्सपर्ट का बड़ा दांव, बोले- अभी खत्म नहीं हुई है असली कमाई

Titan Share Target Price: टाटा ग्रुप की चर्चित कंपनी Titan Company Ltd के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ खुले। लेकिन बाद में गिरावट में कारोबार करने लगा। हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार विशेषज्ञ इस स्टॉक को लेकर सकारात्मक है और उनका मानना है कि इसमें मौजूदा स्तर से करीब 29% की तेजी की संभावना बनी हुई है। (NSE: TITAN, BSE: 500114)

Titan Share Target Price: निवेशकों को मिलेगा बंपर मुनाफा! 1007% रिटर्न देने वाले टाटा स्टॉक पर एक्सपर्ट का बड़ा दांव, बोले- अभी खत्म नहीं हुई है असली कमाई

(Titan Share Target Price/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 23, 2026 / 03:19 pm IST
Published Date: June 23, 2026 2:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टाइटन शेयर के लिए ₹5,600 का टारगेट प्राइस
  • UBS ने स्टॉक को BUY रेटिंग दी
  • ज्वेलरी बिजनेस में 35-40% ग्रोथ की उम्मीद

नई दिल्ली: Titan Share Target Price: टाटा समूह की प्रमुख कंपनी Titan Company Ltd के शेयर आज मंगलवार को मजबूती के साथ खुले। लेकिन कारोबार के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिली। शेयर ने दिन की शुरुआत 4,375 रुपये के स्तर पर की और कुछ समय बाद 4,417.40 रुपये के हाई तक पहुंच गया। हालांकि बाद में बिकवाली बढ़ने से यह नीचे फिसल गया। इसके बावजूद बाजार विशेषज्ञ कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक रूख अपनाया है। हाल के दिनों में शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है और 12 से 19 जून के बीच 7 ट्रेडिंग में से 6 दिनों में तेजी देखने को मिली।

ब्रोकरेज हाउस का 5,600 रुपये का टारगेट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म UBS ने टाइटन के शेयरों पर भरोसा जताते हुए 5,600 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह मौजूदा स्तर से लगभग 29% अधिक है। ब्रोकरेज ने स्टॉक को ‘BUY‘ रेटिंग दी है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी आने वाली तिमाहियों में भी मजबूत प्रदर्शन कर सकती है। विशेष रूप से कंपनी का ज्वेलरी कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। जिससे भविष्य में राजस्व और मुनाफे में सुधार की उम्मीद है।

ज्वेलरी बिजनेस बना मजबूती की वजह

विशेषज्ञों का मानना है कि टाइटन का ज्वेलरी कारोबार कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है। UBS के अनुसार इस सेगमेंट में 35% से 40% तक की राजस्व वृद्धि देखने को मिल सकती है। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में भी कंपनी के ज्वेलरी कारोबार ने सालाना आधार पर करीब 35% की वृद्धि दर्ज की थी। यही कारण है कि बाजार के जानकार कंपनी के दीर्घकालिक प्रदर्शन को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं।

Titan Company Ltd – स्टॉक डेटा सारांश

पैरामीटर विवरण
कंपनी Titan Company Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 4,331.20
आज का बदलाव −0.94% (−₹41.30)
समय 23 जून, 1:56 PM IST
ओपन ₹ 4,375.00
दिन का उच्चतम स्तर ₹ 4,417.40
दिन का न्यूनतम स्तर ₹ 4,291.10
मार्केट कैप ₹3.84 लाख करोड़
P/E रेशियो 75.77
52-हफ्ते का उच्चतम स्तर ₹ 4,605.00
52-हफ्ते का न्यूनतम स्तर ₹ 3,303.10
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड उपलब्ध नहीं

लंबी अवधि में शानदार रिटर्न

टाइटन ने अपने निवेशकों को लंबे समय में बेहतरीन रिटर्न दिया है। पिछले 3 महीनों में शेयर करीब 11.57% और 6 महीनों में 9.56% चढ़ा है। वहीं, एक साल में इसमें 22.53% की तेजी दर्ज की गई है। कंपनी का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 4,605 रुपये और निचला स्तर 3,303.10 रुपये रहा है। अगर लंबी अवधि की बात करें तो पिछले 5 वर्षों में इस शेयर ने 141% का रिटर्न दिया है। सबसे खास बात यह है कि 10 वर्षों में टाइटन के शेयरों ने निवेशकों को 1007% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।