Spacex Share Fall News: स्पेसएक्स में मचा भूचाल! सिर्फ 72 घंटे में इतना नुकसान कि पूरी यूएई की जीडीपी के बराबर रकम हो गई साफ! वजह जानकर चौंक जाएंगे
Spacex Share Fall News: SpaceX के शेयर में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। जिससे कंपनी के वैल्यूएशन में भारी नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर लगभग 600 अरब डॉलर की गिरावट आई है जो यूएई की जीडीपी के बराबर मानी जा रही है। निवेशकों में इसे लेकर चिंता और बढ़ गई है।
(Spacex Share Fall News/ Image Credit: AI-generated)
- SpaceX के शेयरों में लगातार 3 दिन गिरावट
- कंपनी ने पहली बार बॉन्ड जारी करने का फैसला किया
- 600 अरब डॉलर से ज्यादा का वैल्यूएशन नुकसान
Spacex Share Fall News: SpaceX के शेयर में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के चलते कंपनी की मार्केट वैल्यू में अरबों डॉलर की कमी आई है। जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि यह गिरावट तेजी से आई है और लगातार तीन दिनों तक जारी रही है।
बॉन्ड जारी करने के फैसले के बाद बढ़ा दबाव
गिरावट तब और तेज हुई जब कंपनी ने पहली बार इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड बेचने की योजना की घोषणा की। माना जा रहा है कि यह कदम कंपनी के बड़े AI और टेक प्रोजेक्ट्स को फंड करने के लिए भारी कर्ज जुटाने की शुरुआत हो सकता है। इस खबर के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया और शेयर लगातार नीचे आते गए।
तीन दिनों में 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान
तीन दिनों में SpaceX की वैल्यूएशन में लगभग 600 अरब डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। यह नुकसान इतना बड़ा है कि इसे यूएई और नॉर्वे की कुल जीडीपी के बराबर बताया जा रहा है। सोमवार को शेयर 16% गिरकर 154.60 डॉलर पर बंद हुए। जो कंपनी के अब तक के सबसे निचले स्तरों में से एक है।
IPO के बाद तेज उतार-चढ़ाव
कंपनी का हालिया प्रदर्शन इसके बड़े 75 अरब डॉलर के IPO के बाद बेहद अस्थिर रहा है। शुरुआती दिनों में कम शेयरों की उपलब्धता और निवेशकों की भारी रुचि के कारण कीमतों में तेजी और गिरावट दोनों देखी गई। हालांकि गिरावट के बावजूद कंपनी का मार्केट कैप अभी भी 2 ट्रिलियन डॉलर से थोड़ा ज्यादा है और यह दुनिया की शीर्ष कंपनियों में शामिल है।
AI निवेश और भविष्य की रणनीति पर नजर
SpaceX अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में भी बड़े निवेश कर रही है। कंपनी ने AI स्टार्टअप ‘Reflection AI’ के साथ अरबों डॉलर का समझौता किया है। इसके अलावा रिटेल निवेशकों की दिलचस्पी अभी भी बनी हुई है। हालांकि पहले की तुलना में खरीदारी थोड़ी कम हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में कंपनी की AI रणनीति और बॉन्ड फंडिंग पर बाजार की नजर रहेगी।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Titan Share Target Price: निवेशकों को मिलेगा बंपर मुनाफा! 1007% रिटर्न देने वाले टाटा स्टॉक पर एक्सपर्ट का बड़ा दांव, बोले- अभी खत्म नहीं हुई है असली कमाई
- NEET Students Missing Case: NEET की परीक्षा देने गई छात्रा नहीं लौटी घर वापस.. पुलिस और परिजनों ने शुरू की खोजबीन.. तभी आई ऐसी खबर जिसे सुनकर नहीं हुआ किसी को यकीन..
- Vaibhav Suryavanshi India Selection: टीम इंडिया की जर्सी मिलते ही इमोशनल हुआ ये 15 साल का क्रिकेटर, रिएक्शन वायरल, जानिए क्या कहा?

Facebook


