Rajasthan Road Accident: दर्दनाक, जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां पसरा मातम, दूल्हे और चचेरे भाई की मौत

Rajasthan Road Accident: जिले में शादी से एक दिन पहले हुए सड़क हादसे में दूल्हे और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई।

Rajasthan Road Accident: दर्दनाक, जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां पसरा मातम, दूल्हे और चचेरे भाई की मौत

Rajasthan Road Accident/Photo Credit: Social Media

Modified Date: June 23, 2026 / 03:38 pm IST
Published Date: June 23, 2026 1:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के बाड़मेर में शादी से एक दिन पहले दूल्हे और उसके चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई
  • दोनों युवक शादी का सामान खरीदकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे
  • हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया

जयपुर। Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर जिले में शादी से एक दिन पहले हुए सड़क हादसे में दूल्हे और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई। दोनों शादी का सामान लेकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे तभी सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर लुखू भाखरी गांव के पास सदर थाना क्षेत्र में हुई।

 शादी का सामान खरीदने गए थे शहर

Rajasthan Road Accident पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सेड़वा गौड़ा निवासी नरपतराम (21) पुत्र गोकलाराम और उसके चचेरे भाई सुखदेव (27) पुत्र वागाराम के रूप में हुई है। नरपतराम की मंगलवार (23 जून) को बारात जानी थी। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक परिवार के सदस्यों के साथ शादी का सामान खरीदने बाड़मेर शहर गए थे और मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। अन्य परिजन अलग वाहन में पीछे आ रहे थे। तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले गए, जहां सुखदेव को मृत घोषित कर दिया गया। नरपतराम को आगे उपचार के लिए सांचौर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

फरार चालक की तलाश जारी

Rajasthan Road Accident सदर थाना क्षेत्र के सहायक उपनिरीक्षक यूसुफ खान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन तथा मोटरसाइकिल को जब्त किया। बाद में राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि फरार चालक की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.