29 फरवरी के बाद BS4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन में हो सकती है दिक्कत, परिवहन विभाग ने डिलरों को जारी किया निर्देश

29 फरवरी के बाद BS4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन में हो सकती है दिक्कत, परिवहन विभाग ने डिलरों को जारी किया निर्देश

29 फरवरी के बाद BS4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन में हो सकती है दिक्कत, परिवहन विभाग ने डिलरों को जारी किया निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: February 17, 2020 12:10 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने प्रदेश के सभी ऑटो मोबाइल डिलरों को बीएस 4 वाहनों की बिक्री और रजिस्ट्रेशन को लेकर निर्देश जारी किया है। परिवहन विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बीएस 4 वाहनों की पूरी जानकारी 29 फरवरी तक भेज दें। 29 फरवरी के बाद से बीएस4 वाहनों के पंजीयन में दिक्कत हो सकती है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2020 से मात्र बीएस 6 वाहनों का ही पंजीयन हो पाएगा।

Read More: नगर निगम ने किया अलर्ट, आधे शहर को कल नहीं मिलेगा पानी, 19 टंकियां खाली

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने वाहनों के पंजीयन को लेकर कहा है कि 1 अप्रैल 2020 से देशभर में बीएस- 4 उत्सर्जन मानक वाले वाहनों की न तो बिक्री होगी और न ही पंजीकरण होगा। 1 अप्रैल, 2020 से सिर्फ बीएस-छह उत्सर्जन मानक वाले वाहनों की ही बिक्री होगी। पर्यावरण के साथ किसी तरह का समझौता करने से इनकार करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि स्वच्छ ईंधन समय की मांग है। इसमें एक दिन की भी देरी सही नहीं है।

Read More: शाहीन बाग प्रदर्शन: SC ने नियुक्त किए मध्यस्थ, प्रदर्शनकारियों से बात कर निकालेंगे बीच का रास्ता


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"