रविवार को आएंगी मायावती, बसपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए लेंगी सभा

रविवार को आएंगी मायावती, बसपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए लेंगी सभा

रविवार को आएंगी मायावती, बसपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए लेंगी सभा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: April 13, 2019 2:05 pm IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तहत अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए रविवार को छत्तीसगढ़ आ रही हैं। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती रविवार को जांजगीर दौरे पर रहेंगी। मायवती कल डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर जांजगीर में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार मायावती सुबह साढ़े ग्यारह बजे रायपुर एयरपोर्ट चार्टर प्लेन से पहुंचेगी। और हेलीकॉप्टर से जांजगीर के लिए रवाना हो जाएंगी। मायावती साढ़े बारह बजे जांजगीर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। मायावती के साथ सभा में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा-बीजेपी सत्ता में आएगी तो 1 रुपए में मिलेगी खाद्य सामग्री 

मायावती और अजीत जोगी जांजगीर समेत प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों को बसपा व जेसीसी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशियों को जीतने वोट देने की अपील करेंगे। बता दें कि बसपा और जोगी कांग्रेस ने  गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन लोकसभा चुनाव में यह समझौता नहीं हुआ। हालांकि जोगी कांग्रेस के संस्थापक अजीत जोगी ने बसपा प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात कही है।


लेखक के बारे में