क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर ने कर ली खुदकुशी, मचा हड़कंप

क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर ने कर ली खुदकुशी, मचा हड़कंप

क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर ने कर ली खुदकुशी, मचा हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: June 26, 2020 2:49 pm IST

भाटापारा: छत्तीसगढ़ में एक ओर जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहीं क्वारंटाइन सेंटर में खुदकुशी और मौत के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैें। इसी कड़ी में प्रदेश के एक और क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर की खुदकुशी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मजदूर की खुदकुशी के बाद पूरे क्वारंटाइन सेंटर में हड़कंप मच गया था। वहीं मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: नई वेब सीरीज ‘रसभरी’ को लेकर सुर्खियों में आई एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, Amazon Prime Video पर रिलीज हुई सीरीज

मिली जानकारी के अनुसार मामला ग्राम सिनोधा का है, जहां प्राथमिक शाला स्कूल को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था। यहां दूसरे राज्यों से लौटे श्रमिकों को क्वारंटाइन किया गया है। क्वारंटाइन सेंटर में शुक्रवार को एक मजदूर ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर बीते दिनों कानपुर से लौटा था।

Read More: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर, यहां निकली है भर्ती, 06 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

बता दें कि प्रदेश में आज मिले 37 नए मरीजों के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2470 हो गई है। जबकि 1752 स्वस्थ हो चुके हैं और 752 लोगों का उपचार अभी भी जारी है। वहीं प्रदेश में 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: राजधानी का एक और इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित, कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"