भारत मैट्रीमोनी साइट पर युवती से लाखों की ठगी, आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
भारत मैट्रीमोनी साइट पर युवती से लाखों की ठगी, आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
रायपुर। राजधानी में भारत मैट्रीमोनी साइट पर युवती से ठगी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से 5 लाख रुपए ठग लिए। बताया जा रहा है कि आम्रपाली सोसायटी में रहने वाली युवती ने भारत मैट्रीमोनी में अपना बायोडाटा डालकर ऐप में रजिस्ट्रेशन करा रखा था और उसी साइट के जरिये आरोपी से संपर्क हुआ था।
Read More News: गांधी, गोडसे, नक्सलवाद…बयानों की बमबारी! सरकार बनने के दो साल बाद कांग्रेस नेताओं को गांधी के विचार की जरुरत क्यों पड़ी?
बताया जा रहा है कि 18 नवंबर 2020 को उसी साइट में रजिस्टर्ड एक डॉ. रिजुल आनंद से मैसेज पर बातचीत हुई। रिजुल ने अपने आप को डॉक्टर और गुजरात का रहने वाला बताया फिर दोनों की फोन पर बात होने बात होने लगी।
Read More News: हड़ताल से लौटकर रोजगार सहायिका ने की खुदकुशी की कोशिश, गंभीर हालत में जगदलपुर रेफर
बातचीत के दौरान आरोपी युवती से शादी करने और परिवार से मिलने रायपुर आने का झांसा दिया। इस दौरान आरोपी ने तुर्की जाने का कहकर युवती के पते पर कुछ पार्सल भेजा और अलग-अलग तरीके से युवती से 5 लाख रुपये अपने खातों में जमा करवाए लिए।
Read More News: मौत, मातम, त्रासदी…बेतुके बोल, उठते सवाल! क्या वाकई विजयवर्गीय को मुरैना में 24 लोगों की मौत का
लगातार पैसे की मांग किये जाने पर पीड़ित युवती को भी ठगे जाने का एहसास हुआ जिसके बाद उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में राजेंद्र नगर पुलिस जांच कर रही है।
Read More News: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हस्तिनापुर में किया भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण, 10 हजार ब्राम्हणों को संबोधित

Facebook


