मंत्री भगत ने की राज्य योजना आयोग के काम-काज की समीक्षा, सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

मंत्री भगत ने की राज्य योजना आयोग के काम-काज की समीक्षा, सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

मंत्री भगत ने की राज्य योजना आयोग के काम-काज की समीक्षा, सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: July 9, 2020 1:45 pm IST

रायपुर: योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित बैठक में राज्य योजना आयोग के कार्यों की गहन समीक्षा की। भगत ने अधिकारियों को सौर ऊर्जा के उपयोग को बढा़वा देने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा में गुणवत्ता और स्वरोजगार, बांधों, जलाशयों की तलहटी में गाद (सिल्ट) हटाने, सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने, रेनवाॅटर हार्वेटिंग को प्रोत्साहित करने, प्रदूषण नियंत्रण तथा फ्लाई ऐश कीे उपयोगिता को अन्य क्षेत्रों में प्रोत्साहन देने के लिए 9 माह की कार्ययोजना बनाने कहा है।

Read More: मंत्री शिव डहरिया ने बच्चों को दवाई पिलाकर किया डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा और शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ

भगत ने कहा कि कार्ययोजना बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाए। इसमें विषय विशेषज्ञों तथा हितभागियों के साथ विचार-विमर्श उपरांत निकले निष्कर्ष को संबंधित विभागों को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में विकसित देशों में स्थापित उद्योगों का छत्तीसगढ़ में निवेश करने की संभावनाओं कोे देखते हुए, उन उद्योगों के अनुकूल प्रदेश में मानव संसाधन तैयार करें, ताकि राज्य के बेरोजगार युवकों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने 14 जुलाई को बुलाई मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव, आशीष कुमार भट्ट ने राज्य योजना आयोग द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमणकाल में बिना रूके अधोसंरचना विकास की गतिविधियों को चालू रखने के लिए सशक्त वित्तीय स्रोतों की तलाश करने के प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने सांख्यिकी सुदृढ़ीकरण सहायता योजना केे अंतर्गत योजना आयोग में स्थापित सतत् विकास लक्ष्य में किये गये कार्यों की प्रगति तथा जिला योजना की सतत् निगरानी पर बल दिये जाने की आवश्यकता भी व्यक्त की। बैठक में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं राज्य योजना आयोग के अन्य अधिकारी उपस्थित थेे।

Read More: CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट 11 और 13 जुलाई को होगा जारी? जानिए क्या है इस वायरल आदेश कॉपी की सच्चाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"