मंत्री चौबे का बड़ा बयान, कहा- भाजपा नेता बताएं पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के किसानों से क्या दुश्मनी है?

मंत्री चौबे का बड़ा बयान, कहा- भाजपा नेता बताएं पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के किसानों से क्या दुश्मनी है?

मंत्री चौबे का बड़ा बयान, कहा- भाजपा नेता बताएं पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के किसानों से क्या दुश्मनी है?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: March 15, 2021 12:31 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी खत्म होने के बाद भी धान का मुद्दा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। धान खरीदी को लेकर लंबे समय से केंद्र और राज्य सरकार के बीच तनाव बना हुआ है। इसी बीच कस्टम मिलिंग के लिए नए बारदाने की कमी को लेकर प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी नेताओं से पूछा है कि बताएं मोदी को छत्तीसगढ़ के किसानों से क्या दुश्मनी है?

Read More: आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल में लगी आग, दो लोगों के फंसे होने की आशंका

रविंद्र चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने पुराने बारदाने से चावल लेने की बात कही थी, लेकिन दुर्भाग्य आज केंद्र अपने बात से पलट रही है। केंद्र कुछ कहती है और आदेश कुछ निकालती है। भाजपा नेता बताएं पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के किसानों से क्या दुश्मनी है?

Read More: विधानसभा में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कई बड़े फैसले, रात 10.30 बजे के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"