सीधी बस हादसे के बाद औचक निरीक्षण पर निकले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद

सीधी बस हादसे के बाद औचक निरीक्षण पर निकले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद

सीधी बस हादसे के बाद औचक निरीक्षण पर निकले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: February 18, 2021 5:28 am IST

भोपाल। सीधी बस हादसे के बाद शिवराज सरकार के मंत्री अलर्ट हो गए हैं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज औचक निरीक्षण पर निकले हैं। परिवहन दस्ते के साथ मंत्री होशंगाबाद रोड पर यात्री बसों का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के साथ परिवहन विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद है।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 311 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 5 मरीजों की मौत..देखिए जिलेवार आंकड़ा

बता दें कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सीधी बस हादसे के बाद बड़ा निर्णय लिया है। मंत्री ने बसों के संचालन के दौरान नियमों को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश जारी किया है। मंत्री ने कहा है कि बस मालिक के साथ सं​बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More News: बलौदा बाजार में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का स्वागत, सर्व समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में की शिरकत

इसके आलवा यात्री बसों में स्पीड गवर्नर लगाये जाने के संबंध में मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि बसों में ओव्हर-लोडिंग अर्थात् क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने के कारण भी दुर्घटनाएं होती हैं। अभियान के तहत इन लापरवाहियों पर सख्ती से ध्यान दिया जाएगा।

Read More News: बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ के दो जिले कोरोना मुक्त, 5 जिलों में बुधवार को नहीं मिले 1 भी मरीज


लेखक के बारे में