21वीं सदी का युवा ही भारत को बनाएगा जगतगुरु, मंत्री उषा ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र के युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही ये बात

21वीं सदी का युवा ही भारत को बनाएगा जगतगुरु, मंत्री उषा ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र के युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही ये बात

21वीं सदी का युवा ही भारत को बनाएगा जगतगुरु, मंत्री उषा ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र के युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: March 6, 2021 12:07 pm IST

सीधी: पर्यटन संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि 21वीं सदी का युवा ही भारत को जगतगुरु के रूप में स्थापित कर सकेगा। वैदिक जीवन पद्धति और सात्विक आचरण व्यक्ति के जीवन में आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते है। ठाकुर मध्य प्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वाल्मी) में नेहरू युवा केंद्र के युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मूल स्वभाव से वैदिक जीवन पद्धति की समर्थक रही है। इसे अपनाने से हम प्रकृति के सान्निध्य में रहेंगे और स्वस्थ रहेंगे।

Reda More: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अफवाह फैलाना पड़ सकता है भारी, कार्रवाई किए जाने का प्रावधान

मंत्री ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ हीरक जयंती मनाएंगे। यह वर्ष भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमीर शहीद और बलिदानियों को स्मरण करने का वर्ष है। ठाकुर ने सभी युवाओं से अपने जीवन में तीन संकल्प लेने का आह्वान किया। पहले संकल्प के रूप में सभी अपने ड्राइंग रूम में प्रसिद्ध क्रांतिकारी, महापुरुष, वैज्ञानिक, वीर पुरुष की फोटो लगाएं। यह तस्वीर घर में भारतीय संस्कृति और परंपरा के उच्च आदर्शों का वाहक बनेगी।

Read More: मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, रविवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सभी कलेक्टर्स से करेंगे चर्चा

दूसरे संकल्प के रूप में सभी युवा अपने जन्म दिवस, माता पिता की वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसर पर पौधारोपण करें। पौधारोपण कर बड़ा होने तक उसकी सुरक्षा भी करें। एक पेड़ अपने नीचे 10 हजार लीटर जल संग्रहण करता है और पर्यावरण में 10 डिग्री के तापमान भी कमी लाता है। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इसी से जुड़े हुए तीसरे संकल्प के रूप में जल संग्रहण की दिशा में कार्य करें। जल संग्रहण आने वाली पीढ़ियों को पीने का पानी सहजता से उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है।

Read More: फसलों के अवशेष को जलाने पर होगी कार्रवाई, ‘नरवाई’ न जलाने के लिए किसानों को किया जा रहा है प्रेरित

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के डिस्टिक कोऑर्डिनेटर डॉ सुरेंद्र शुक्ला ने मंत्री सुशील ठाकुर को स्मृति चिन्ह भेंट किया। ठाकुर ने सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले वॉलिंटियर्स को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर संचालक वाल्मी श्रीमती शर्मिला शुक्ला, राज्य निदेशक आरएन त्यागी और सरपंच भक्ति शर्मा सहित नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।

Read More: जनताना सरकार का अध्यक्ष नक्सली जग्गू हेमला गिरफ्तार, माओवादी विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"