नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग से रेप, मौसी ने दिया आरोपियों का साथ

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग से रेप, मौसी ने दिया आरोपियों का साथ

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर नाबालिग से रेप, मौसी ने दिया आरोपियों का साथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: May 28, 2019 3:36 pm IST

भाटापारा: महासती वार्ड मे नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अरोपियों ने नाबालिग को नशीली दवा पिलाकर हवस का शिकार बनाया है। सुबह जब नींद खुली तो नाबालिग को अहसास हुआ, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। जब वह अपने घर लौटी तो परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि नाबालिग गर्मी की छूट्टियों में हैदराबाद से अपनी मौसी के घर भटापारा आई थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग की मौसी ने भी इस करतूत में आरोपियों का साथ दिया है। हिफलहाल परिजनों की शिकायत की आधार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं, एक आरोपी अभी फरार है।

Read More: मोदी कैबिनेट में रामविलास पासवान की जगह पक्की, बिहार से जाएंगे राज्यसभा

मिली जानकारी के अनुसार हैदराबद निवासी पीड़िता गर्मी की छुट्टियों में अपनी मौसी के घर निशा टंडन के घर भटापारा आई हुई थी। 15 अ्रप्रैल की रात पीड़िता का मौसा लक्ष्मी टंडन अपने दोस्त निर्मल के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पीड़िता बाहर से खेलकर घर लौटी। मौसी निशा टंडन ने अपनी भतीजी को कुछ खाने का सामना लेकर शराब पी रहे लोगों के पास भेजी। यहां पीड़िता के मौसा ने उसे शराब पीने के लिए कहने लगा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके कुछ समय बाद उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दिया, जिसे पीड़िता ने पी लिया। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ समय बाद उसे ​नींद आ गई। इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से नबालिग से रेप किया।

Read More: तकरार अपनी जगह, लेकिन मोदी के शपथ ग्रहण समारो​ह में शामिल होंगी ममता

भाटापारा थाना टीआई केएल यादव ने बताया कि मामला महासती वार्ड का है। 15 अप्रैल को पीड़िता के मौसा लक्ष्मी टंडन और उसके दोस्त निर्मल ने नाबालिग के साथ रेप किया। इस काम में पीड़िता की मौसी ने आरोपियों का साथ दिया। मामले में आरोपी निशा टंडन और पति लक्ष्मी टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी निर्मल फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/3xoGAkbCbz8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"