बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, दो आरक्षक हुए घायल, एक की हालत गंभीर
बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, दो आरक्षक हुए घायल, एक की हालत गंभीर
मुरैना। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। हत्या के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी गांव वालों ने हमला कर दिया। दिमनी थाना क्षेत्र के जखौना गांव में पुलिस पार्टी पर आरोपी ने हमला कर दिया। दरअसल पुलिस हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने के लिए गई, जहां आरोपी ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, इस पूरी घटना में जो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Read More News: बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
एक आरक्षक को ग्वालियर के लिए भी रेफर किया गया है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पूरे मामले में पुलिस की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। जिसके चलते पुलिस के दो आरक्षकों की जान बाल-बाल बची। घटना के बाद आला अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां पर घायल सिपाहियों का इलाज जारी है।
Read More News: किसानों को बड़ी राहत, प्रदेश में खुलेंगे 103 नए धान खरीदी केंद्र, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश
एक आरक्षक को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया हैं, वहीं पुलिस के अधिकारी घटना के बाद 2 घंटे तक लकीर पर फकीर पीटते नजर आए। इस पूरी घटना में पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस के आरक्षक विक्रम परमार की मारपीट के दौरान सरकारी पिस्टल और मोबाइल भी छीन लिया था। हालांकि पुलिस अधीक्षक आरक्षक के बयानों के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं।
Read More News: सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019: CGPSC ने जारी किया मॉडल उत्तर, 29 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति

Facebook


