सियासी बवाल में कूदे MLA ऐंदल सिंह कांसना, मंत्रियों की तुलना कौवे से करते हुए कहा- इन चारों को बर्खास्त करो

सियासी बवाल में कूदे MLA ऐंदल सिंह कांसना, मंत्रियों की तुलना कौवे से करते हुए कहा- इन चारों को बर्खास्त करो

सियासी बवाल में कूदे MLA ऐंदल सिंह कांसना, मंत्रियों की तुलना कौवे से करते हुए कहा- इन चारों को बर्खास्त करो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: September 4, 2019 12:11 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार में मचा सियासी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद प्रदेश के नेताओं का बयान सामने आ रहा है। इसी बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और विधायक ऐंदल सिंह कांसना का बड़ा बयान सामने आया है। कांसना ने अपने ही सरकार के मंत्रियों पर हमला करते हुए कहा है कि उमंग सिंघार सहित 4 नेताओं को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

Read More: अमित जोगी को बड़ा झटका, खारिज हुई जमानत याचिका, वापस भेजे गए जेल

इस दौरान ऐंदल सिंह कांसना ने उमंग सिंघार और सिंधिया खेमे के नेताओं पर बरसते हुए कहा है कि ऐसे विवादित बयान देने वाले मंत्रियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सीएम कमलनाथ से उमंग सिंघार ,गोविंद सिंह,गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बर्खास्त करने की मांग की है।

Read More: जोगी कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष सहित 30 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

कांसना ने आगे कहा है कि मुख्यमंत्री एक कौवा टांग दें, जिससे दूसरे कांव-कांव न करें। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात का दु:ख नहीं है कि मुझे मंत्री नहीं बनाया गया। जिन्हें मंत्री बनाया गया है, वे मेरे से ज्यादा योग्य होंगे। दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में सरकार बनाई है और ये मंत्री लोग सरकार को ही बदनाम करने में लगे हुए हैं।

Read More: मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर गुरूजनों को दी शुभकामनाएं, 5 सितम्बर को आयोजित कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

जनता हमसे सवाल पूछती है कि सरकार में ये क्या हो रहा है। सरकार के खिलाफ ऐसा बयान देने वाले मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। इन मंत्रियों के साथ एक भी विधायक नहीं हैं। इन पर कार्रवाई होगी तो बाकी एमएलए एक हो जाएंगे।

Read More: MP के सियासी संग्राम में शेरा की एंट्री, सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक को सता रही भविष्य की चिंता

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/NQGe5FD_m60″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"