विधायक नारायण चंदेल ने मृतक बुनकर के परिजनों से की मुलकात, मदद के तौर पर दिए 10 हजार रुपए

विधायक नारायण चंदेल ने मृतक बुनकर के परिजनों से की मुलकात, मदद के तौर पर दिए 10 हजार रुपए

विधायक नारायण चंदेल ने मृतक बुनकर के परिजनों से की मुलकात, मदद के तौर पर दिए 10 हजार रुपए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: October 13, 2020 4:58 pm IST

जांजगीर-चाम्पा: बीजेपी विधायक नारायण ने मंगलवार को आर्थिक तंगी के चलते खुदकुशी करने वाले बुनकर के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान विधायक चंदेल ने संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। आपको बता दें, 9 अक्टूबर को कुरदा गांव के बुनकर सुरारी लाल देवांगन ने 7-8 माह से काम नहीं मिलने से चांपा के हुनमान धारा में पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

Read More: CGPSC ने जारी किया सिविल जज भर्ती 2019 के लिखित परीक्षा का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

इस दौरान बीजेपी विधायक ने प्रशासन और हाथकरघा से जुड़े कांग्रेस नेता पर सवाल उठाया और कहा कि दुख की घड़ी में भी वे लोग 4 दिन बाद भी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे हैं। यह दुर्भाग्यजनक बात है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को बुनकर सुरारी लाल देवांगन के पीड़ित परिवार को 25 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देना चाहिए।

Read More: शरद पवार ने पीएम मोदी से की राज्यपाल की शिकायत, कहा- उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में ‘असंयमित भाषा’ का किया इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीति से बुनकरों को धागा नहीं मिल रहा है और काम नहीं मिल रहा है, जिसके कारण बुनकर आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। सरकार को बुनकरों के हित में फैसले लेने चाहिए। आंदोलन के बाद भी सरकार सजग नहीं हुई है, जिसकी वजह से आर्थिक तंगी में बुनकर को आत्महत्या करनी पड़ गई।

Read More: संदिग्ध अवस्था में युवतियों को चेन्नई ले जा रही बस को पुलिस ने पकड़ा, दस्तावेजों के आधार पर उम्र की तस्दीक जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"