MLA विकास उपाध्याय ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया पैदल मार्च, लोगों से की किसानों के समर्थन में एक दिन व्यवसाय बंद रखने की अपील

MLA विकास उपाध्याय ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया पैदल मार्च, लोगों से की किसानों के समर्थन में एक दिन व्यवसाय बंद रखने की अपील

MLA विकास उपाध्याय ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया पैदल मार्च, लोगों से की किसानों के समर्थन में एक दिन व्यवसाय बंद रखने की अपील
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: December 7, 2020 2:18 pm IST

रायपुर: विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के आव्हान पर कल भारत बंद के सर्मथन में राजधानी शहर के लोगो से अपिल करने निकली रैली में काफी संख्या में सिख समाज के लोगों सहित शहर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, महापौर एजाज ढेबर, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, वरिष्ट कांगे्रस नेता महेश शर्मा, सूर्यमणी मिश्रा एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के लोग सम्मिलित हुए। विधायक विकास उपाध्याय ने सिंघू बॉर्डर पर पिछले बारह दिनों से चल रहे देशव्यापी आंदोलन का सर्मथन करते हुए आम जनता से भी अपील की है कि वे किसान जो अन्नदाता है उनके समर्थन में एक दिन अपना व्यवसाय बंद कर समर्थन करने एवं किसानो को साथ दें।

Read More: ट्वीट कर स्वास्थ्य मंत्री से मांगी मदद, मंत्री सिंहदेव ने “बोन मेरो ट्रांसप्लांट के लिए प्रदान किया 16 लाख 65 हजार का चेक

विकास उपाध्याय के साथ आज शाम अपील करने निकले रैली में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के लोग शांतिपूर्ण तरीके से राजधानी रायपुर के मालवीय रोड, गोलबाज़ार, एमजी रोड, मोहबा बाजार, टाटीबंध, हीरापुर के व्यापारियों से समर्थन की पैदल चलकर अपील की। विकास उपाध्याय इस दौरान एक-एक दुकानों में जाकर लोगों से निवेदन किया है कि वे अपना व्यवसाय कल स्वेच्छा से बंद रखकर किसान आंदोलन का समर्थन करें। कांग्रेस के लोग अपने हाथों में तीनो कृषी काला कानून वापस लो, मोदी मीडिया किसानों को एंटी-नेशनल दिखाना बंद करें, जैसे तख्तियों के स्लोगन के साथ विरोध करते नजर आए। विकास उपाध्याय ने कहा कल वे अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ भारत बंद को सफल बनाने पूरे शहर में भ्रमण करेंगे।

Read More: कोरोना वैक्सीन की प्रगति को लेकर बाजार में तेजी; सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"