मां ये कैसी की ममता! अपने ही दो बच्चों की गला दबाकर कर दी हत्या, मारना चाहती थी तीसरे बच्चे को भी, लेकिन…

मां ये कैसी की ममता! अपने ही दो बच्चों की गला दबाकर कर दी हत्या, मारना चाहती थी तीसरे बच्चे को भी, लेकिन...

मां ये कैसी की ममता! अपने ही दो बच्चों की गला दबाकर कर दी हत्या, मारना चाहती थी तीसरे बच्चे को भी, लेकिन…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: February 4, 2020 7:26 am IST

जांजगीर-चांपा: जिले के बिरगहनी गांव से एक मां की शर्मनाक करतूत सामने आई है। खबर है कि एक मां ने अपने ही दो बच्चों की गला घोटकर हत्या कर दी है। वहीं, निर्दयी मां अपने तीसरे बच्चे को भी मौत के घाट उतारने की कोशिश में थी, लेकिन वह बच गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी और अमित शाह को किया सैल्यूट, आपात स्थिति में मदद के लिए की दोनों नेताओं की तारीफ

मिली जानकारी के अनुसार बिरगहनी गांव पति-पत्नी के बीच सोमवार रात किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बहस के बाद पत्नी ने अपने तीन बच्चे में से दो की हत्या कर लाश दूसरे के घर के शौचालय में छिपा दिया था। वहीे, महिला अपने तीसरे बच्चे को भी मारने की फिराक में थी, लेकिन पैरा में दबाने के कारण बच्ची की जान बच गई।

Read More: सीएम कमलनाथ का पलटवार, कहा- गोडसे को देशभक्त बताने वाली सांसद पर कड़ी कार्रवाई होती, तो हेगड़े की हिम्मत नहीं होती कि…

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था। कल भी किसी बात को लेकर दोनों के झगड़ने की आवाज आ रही थी। सुबह महिला ने अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।

Read More: देश में NRC लागू करने को लेकर कोई फैसला नहीं, गृह विभाग से बड़ा बयान आया सामने


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"