लोगों की फटी रह गई आंखें जब देखा, मां ने अपने ही 7 दिन के नवजात बच्चे को फेंक दिया तालाब में

लोगों की फटी रह गई आंखें जब देखा, मां ने अपने ही 7 दिन के नवजात बच्चे को फेंक दिया तालाब में

लोगों की फटी रह गई आंखें जब देखा, मां ने अपने ही 7 दिन के नवजात बच्चे को फेंक दिया तालाब में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: January 12, 2020 7:08 am IST

रायगढ़: लैलूंगा थाना क्षेत्र से मां की ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खबर है कि एक मां ने अपने ही नवजात बच्चे को तालाब में फेंक दिया, जिससे नवजात की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है कि आरोपी महिला ने अपने बच्चे को तालाब में क्यों फेंका है।

Read More: देश के नए विश्वास के रूप में उभरा छत्तीसगढ़- भूपेश बघेल

घटना लैलूंगा थाना के रामपुर भेड़ीमुडा गांव की बताई जा रही है। यहां रविवार को एक महिला अपने नवजात बच्चे को लेकर तालाब पहुंची और देखते ही देखते उसने अपने बच्चे को तालाब में फें​क दिया। वहां मौजूद लोग बच्चे को बचा पाते इससे पहले उसकी सांसे थम गई थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भारत-नेपाल सीमा, जवान ने घंटेभर तक की हवाई फायरिंग, कैंप और इलाके में दहशत, अफसरों ने बताया मानसिक रोगी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"