Raipur Chakubaji News Today: राजधानी में फिर बढ़ी दहशत, दो अलग-अलग जगहों पर हुई चाकूबाजी, एक के बाद एक हुई वारदातों से मचा हड़कंप

Raipur Chakubaji News Today: राजधानी में फिर बढ़ी दहशत, दो अलग-अलग जगहों पर हुई चाकूबाजी, एक के बाद एक हुई वारदातों से मचा हड़कंप

Raipur Chakubaji News Today: राजधानी में फिर बढ़ी दहशत, दो अलग-अलग जगहों पर हुई चाकूबाजी, एक के बाद एक हुई वारदातों से मचा हड़कंप

Raipur Chakubaji News Today | Photo Credit: AI

Modified Date: July 13, 2026 / 10:03 am IST
Published Date: July 13, 2026 9:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • देर रात चाकूबाजी से दो लोग घायल
  • भाजपा नेता के पति पर हमला
  • सत्यम सिका पर चाकू से हमला

रायपुर: Raipur Chakubaji News Today छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है, यहां आए दिन अपराधी, चाकूबाजी, डकैती जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। (Raipur Chakubaji News) बीते दिन ऐसा ही मामला सामने आया है, देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकूबाजी की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। दोनों जगहों पर हुई चाकूबाजी से दो लोग घायल हुए हैं, जबकि आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

फल विक्रेता और भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पति पर हमला

Raipur Chakubaji News Today मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां भाजपा महिला मोर्चा लाखेनगर मंडल अध्यक्ष के पति समेत फल विक्रेता को चाकू मारा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ नशे में धुत युवकों पर अवैध वसूली करने का आरोप है। इसी दौरान वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। जिससे आरोपी नशेड़ी युवक पवन वर्मा और फल विक्रेता पर चाकू मारकर जानलेवा हमला किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही भाजपा की महिला पार्षद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आधी रात डीडी नगर थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पान ठेले पर विवाद के बाद युवक पर हमला

वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरन बाजार स्थित फव्वारा चौक की है। यहां पान ठेले पर हुए विवाद के बाद इमरोज नामक युवक ने सत्यम सिका पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव के दौरान चाकू सत्यम की बाईं जांघ में लग गया। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाशी ली जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।