भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी, कहा- हमारे सब्र की परीक्षा न ले सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी, कहा- हमारे सब्र की परीक्षा न ले सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चेतावनी, कहा- हमारे सब्र की परीक्षा न ले सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 20, 2019 10:32 am IST

जबलपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण का चुनाव संपन्न होने के साथ ही मध्यप्रदेश में सियासी भूचाल आ गया है। रविवार को जारी हुए एग्जिट पोल के बाद मध्यप्रदेश समेत देश की सियासत में खलबली मच गई है। इसी बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। राकेश सिंह ने जनता से रूबरू होकर कहा है कि जनता ने मोदी को फिर पीएम बनाने के खुद चुनाव लड़ा है। सच्चाई के नजदीक हैं एग्जिट पोल, बीजेपी 300 सीट जीतकर देश में एक बार फिर सरकार बनाएगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही मध्यप्रदेश में उथल-पुथल होगी। परिणाम आने दीजिए मध्यप्रदेश में नहीं टिकेगी सरकार।

Read More: पूर्व सीएम का बड़ा बयान, कहा- मैं मध्यप्रदेश को नहीं बनने दूंगा पश्चिम बंगाल

राकेश सिंह ने मीडिया से रूबरू होकर आगे कहा कि नतीजों से दिखेगी मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी फूटकर सामने आएगी। प्रदेश अध्यक्ष राकेश ने इंदौर में भाजपा कार्याकर्ता ​की हत्या का दुर्भग्यपूर्ण बताते हुए सरकार को चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि हमारे सब्र की परीक्षा न लें कमलनाथ। कार्यकर्ताओं पर अत्याचार नहीं रुका तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी। आरोपियों को भाजपा का सदस्य बताने का सरकारी रवैया गलत है।0

Read More: ईवीएम की सुरक्षा को लेकर उठने लगे सवाल, कलेक्टर ने दिलाया भरोसा

वहीं, दूसरी ओर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मैं मध्यप्रदेश को किसी हाल में पश्चिम बंगाल नहीं बनने दूंगा। कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि, कमलनाथ सरकार के 5 महीने के कार्यकाल में ही गुंडातत्वों के जमकर हौसले बढ़ गए है।

Read More: सीएम कमलनाथ की कांग्रेस विधायकों के साथ मंगलवार को बड़ी बैठक, सभी को मौजूद रहने के निर्देश

लिहाजा शिवराज सिंह चौहान ने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में मृतक के परिजनों से मुलाकात की है। बता दे कि रविवार को बीजेपी को वोट देने पर एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हादसे में मृतक की पत्नी और बेटे भी घायल हो गए थे।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"