मेडिकल बुलेटिनः प्रदेश में आज 1634 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 13 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिनः प्रदेश में आज 1634 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 13 संक्रमितों की मौत

मेडिकल बुलेटिनः प्रदेश में आज 1634 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 13 संक्रमितों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: November 28, 2020 5:14 pm IST

भोपालः मध्यप्रदेश में आज 1634 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 3 हजार 231 हो गई।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में आज 17 कोरोना मरीजों की मौत, 1890 नए संक्रमितों की पुष्टि

आज प्रदेशभर में 1317 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 13 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक 3237 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 85 हजार 013 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल बोलीं- ओलंपिक की दौड़ में शामिल हूं, लेकिन लय में वापसी करनी होगी और टूर्नामेंट जीतने होंगे

नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हजार 981 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। वहीं दीवाली के बाद प्रदेश में फिर से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Read More: 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे प्राथमिक और मिडिल स्कूल, 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए जारी किया ये निर्देश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"