मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 24 कोरोना संक्रमितों की मौत, ​1317 नए मरीजों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 24 कोरोना संक्रमितों की मौत, ​1317 नए मरीजों की पुष्टि

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 24 कोरोना संक्रमितों की मौत, ​1317 नए मरीजों की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: August 27, 2020 3:43 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज ​1317 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58 हजार 181 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 1306 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

Read More: भाजपा नेता का बड़ा बयान, कहा- टीपू सुल्तान देश के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानी, ऐसी प्रख्यात हस्तियों का सम्मान करना चाहिए

सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 44 हजार 453 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज 24 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1306 हो गई है।

Read More: पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी होंगे रायपुर जिला शहर भाजपा अध्यक्ष, अमर अग्रवाल बनाए गए मरवाही उपचुनाव के लिए प्रभारी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार 422 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

Read More: ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, तीन युवतियों सहित 6 लोग संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"