देवास: सोशल मीडिया पर शिवराज मामा से मदद की गुहार लगाने वाले अनिल साहनी ने आखिरकार दम तोड़ दिया। अनिल साहनी का एक वीडियों जमकर वायरल हआ था, IBC24 ने भी अनिल की आवाज सरकार और प्रशासन के कानों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसका असर भी हुआ, लेकिन शाम होते होते अनिल जिंदगी की जंग हार गया।
बता दें कि अनिल कोरोना संक्रण से जूझ रहे थे। उन्हे देवास के निजी अस्पताल अमलतास भर्ती कराया गया। लेकिन वहां अव्यवस्था के कारण उनकी हालत और बिगड़ती गई, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल से ही वीडियो बनाकर सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को जो रेमडेसिविर इंजेक्शन अमलतास अस्पताल को भेजे गए थे, वो मरीजों को इंजेक्शन नहीं लगे। अमलतास में भर्ती अनिल साहनी नामक मरीज का वीडियो भी सामने आया।
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"