MP lockdown: यहां कल से होली तक रहेगा लॉकडाउन, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए व्यापारियों और रहवासियों ने लिया फैसला
MP lockdown: यहां कल से होली तक रहेगा लॉकडाउन, बढ़ते संक्रमण को देखते हुए व्यापारियों और रहवासियों ने लिया फैसला
बड़वानी: देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालात काबू से बाहर होते देख पंजाब, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। हालात को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के 11 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन कर दिया है। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है।
Read More: दो ट्रेनों के बीच हुई जोरदार टक्कर, 32 यात्रियों की मौत, 60 घायल, मची चीख पुकार
दरअसल व्यापारियों और रहवासियों ने स्वत: फैसला लेते हुए यह तय किया है कि वरला क्षेत्र में 3 दिन का लॉकडाउन रहेगा। यानि क्षेत्र में शनिवार, रविवार, सोमवार को लॉकडाउन रहेगा। बता दें कि यह इलाका महाराष्ट्र से लगा हुआ है और महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालात को देखते हुए स्थानीय रहवासी और व्यापारियों ने बैठक बुलाई थी, जिसमें तीन दिनों तक लॉकडाउन करने का फेसला लिया गया है।
वहीं, दूसरी ओर शिवराज सरकार ने विदिशा, उजैन्न, ग्वालियर और नरसिंहपुर जिले में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है। साथ ही सौंसर शहर में रविवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि पहले ही सरकार ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन और रतलाम में वीकेंड लॉकडाउन लगाने का आदेश जारी किया था।
Read More: बांग्लादेश की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने पहना ‘मुजीब जैकेट’, देखें विशेषताएं
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में आज 2091 कोरोना मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों की मौत हुई है। मध्यप्रदेश में अब तक 3937 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मध्यप्रदेश में आज 1048 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।
मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 82 हजार 262 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। प्रदेश में अब तक 2 लाख 68 हजार 290 मरीज स्वस्थ हुए हैं। मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 12038 हो गई है। आज इंदौर- 612 तो भोपाल- 425 कोरना संक्रमित मरीज मिले हैं।
Read More: प्रदेश में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, आज के आंकड़ों ने चौंकाया, 9 की मौत

Facebook


