वेंटीलेटर पर सांसद रमाकांत भार्गव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रेफर! इधर एक कुलपति, एक जज, एक प्रोफेसर की मौत

वेंटीलेटर पर सांसद रमाकांत भार्गव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रेफर! इधर एक कुलपति, एक जज, एक प्रोफेसर की मौत

वेंटीलेटर पर सांसद रमाकांत भार्गव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रेफर! इधर एक कुलपति, एक जज, एक प्रोफेसर की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: April 15, 2021 5:25 pm IST

विदिशा। विदिशा से भाजपा के सांसद रमाकांत भार्गव की तबीयत बिगड़ गई है, सांसद रमाकांत भार्गव इस समय वेंटीलेटर पर हैं, उन्हेे एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा है। सांसद रमाकांत भार्गव को दिवंगत भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज की जगह 2019 में सांसद निर्वाचित हुए थे। सांसद भार्गव की उम्र करीब 68 वर्ष है।

ये भी पढ़ें: फुण्डहर, धरसीवां और तिल्दा में कोविड केयर सेंटर प्रारंभ , सभी दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध, इन नंबरों …

गुरुवार को दमोह उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन, सीएम शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय समेत कई नेता संक्रमित हो गए। वहीं सागर विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश दुबे, इंदौर में प्रोफेसर सुल्तान बेग, रीवा के जज समेत कई नामचीन लोगों ने महामारी के आगे दम तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी लगा 10 दिनों का लॉकडाउन, 16 अप्रैल से 2…

गुरुवार को सागर के एसवीएन विवि के कुलपति राजेश दुबे का भोपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताया है।  इधर इंदौर में प्रोफेसर सुल्तान बेग का इंतकाल हो गया है। सागर के जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप सिंह का आज निधन हो गया कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती थे।  

ये भी पढ़ें: दो आरक्षकों की हत्या! शरीर पर डंडे और चाकू के निशान, खून से लथपथ मि…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com